Uncategorized

दिल्ली में स्कूल जा रही छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड……

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां पर युवक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल थे। ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजधानी में दिनदहाड़े घटी इस घटना से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button