गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, रेलवे की सूझबूझ से बची जान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। ओवरहेड हाई वोल्टेज बिजली लाइन के बेहद करीब पहुंचने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कराई।

Advertisement

इसके बाद रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते बिजली बंद किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

Advertisement

घटना के पीछे आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही। रेलवे पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि रेलवे परिसर में इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें, क्योंकि ओएचई लाइन के संपर्क में आने से जानलेवा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button