गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत 4 गिरफ्तार…..

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा जिले में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सप्लायर समेत कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 20 नग बुपरेनोपाइन और 20 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस टीम ने अंडर ब्रिज, पुराना गौरेला के पास जांच के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले मनेन्द्रगढ़ निवासी सलमान खान का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अतुल साहू, मनीष मसीह उर्फ मोनू, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया और सलमान खान शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button