बिलासपुर

BREAKING : बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार की बेरहमी से हत्या….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल समेत तमाम आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

​देर रात 4 युवकों ने दी दबिश, वारदात को दिया अंजाम : ​मृतक नरेंद्र कुमार खांडे तखतपुर के अरईबंद का निवासी था और पिछले एक साल से इस बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर तैनात था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे चार अज्ञात युवक वहाँ दाखिल हुए और उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

​हाथ-पैर बांधे, मुंह में गमछा ठूंसा और दबा दिया गला : आरोप है कि हमलावरों ने पहले चौकीदार नरेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र के हाथ-पैर बांध दिए और वह शोर न मचा सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा गमछा ठूंस दिया। अंत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

​जांच में जुटे आला अधिकारी, तलाश तेज : ​वारदात की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस के साथ-साथ खुद एसएसपी एसएसपी रजनेश सिंह और एडिशनल एसपी पंकज पटेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की विशेष टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई हैं।

Related Articles

Back to top button