अम्बिकापुर

मंत्री अग्रवाल के पहल से लरगसाय चौक से रामानुजगज मार्ग 6.38 किमी ह़ोगी फोरलेन चौड़ीकरण

(मुन्ना पाण्डेय) : अम्बिकापुर – क्षेत्र वासियों के लिए बेहद हर्ष की बात है कि लरगसाय चौक से रामानुजगज मार्ग 638 किमी फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण के लिए69.0962 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से प्राप्त होने से प्रदेश के मा0 मुख्य मंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,वित मंत्री ओपी चौधरी (प्रभारी सरगुजा) छत्तीसगढ़ शासन का पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

केबिनेट मंत्री ने कहा इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुगमता हासिल होगी व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं का पहुंच आसान होगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच सम्पर्क सुदृढ़ होने से समग्र विकास को गति मिलेगी। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है सम्बंधित विभाग को शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button