अम्बिकापुर

मैनपाट पहुँचा हाथियों का दल….

 

Advertisement

अम्बिकापुर – सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र में 9 जंगली हाथियों का दल पहुंच गया है। ये हाथी जंगलों के साथ-साथ अब रिहायशी इलाकों में भी घूम रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। टाइगर पॉइंट के आसपास ये दल सक्रिय है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के पास न जाएं। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Back to top button