छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अनोखा विवाह: एक दूल्हा, दो दुल्हनें और एक ही मंडप में सात फेरे.

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए… यह शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामला फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव का है, जहां 24 मार्च को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह विवाह संपन्न हुआ, खास बात यह रही कि इस शादी में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी और गांव-समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया।
शादी में मंडप सजा, वैदिक मंत्रोच्चार हुआ और दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ एक-एक कर सात फेरे लिए इस अनोखे नजारे को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ आदिवासी परंपराओं में इस तरह के विवाह को सामाजिक मान्यता मिलती है, फिलहाल यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।




