मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी माओवादी ढेर, ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद….

जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक तीन वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने ऑटोमैटिक हथियार, अन्य हथियार, विस्फोटक पदार्थ और नक्सली सामग्री बरामद की है। मृत माओवादियों की पहचान की जा रही है।
नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 11 जनवरी 2025 को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम जंगल में रवाना हुई। अभियान के दौरान 12 जनवरी 2025 की सुबह से ही माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही।
अब तक सर्चिंग के दौरान तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से बरामद हथियारों और सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है, और विस्तृत जानकारी अभियान के पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।




