दुर्ग

राजस्थान से अफीम मंगवाकर बेचने वाला सप्लायर गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से अफीम मंगवाकर भिलाई क्षेत्र में उसकी बिक्री करता था।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भिलाई नगर के सेक्टर-06 स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास मोटरसाइकिल में अफीम लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी की पहचान बलवीर सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 205 ग्राम अफीम, नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button