बिलासपुर

बिलासपुर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने यातायात पुलिस का सघन अभियान

बिलासपुर – शहर को “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित करने के लिए यातायात पुलिस लगातार सघन कार्रवाई और जागरूकता अभियान चला रही है। नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर शहर के प्रमुख क्षेत्रों को “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

यातायात पुलिस द्वारा लक्षित सेक्टरों में लगातार अनाउंसमेंट कर आम नागरिकों और व्यवसायियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट और सार्वजनिक आवागमन बाधित करने की स्थिति में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

 

पुलिस ने सभी दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करें और इसके लिए गार्ड या व्यवस्थापक स्टाफ तैनात रखें। 1 जनवरी 2026 से अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्र को पहले चरण में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन के लिए नियमों का पालन करें। आगामी चरण में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button