जशपुर
पीएलएफआई संगठन के नाम से जारी, नक्सली पर्चा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर। जिले के पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम सुलेशा में नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से कथित रूप से एक धमकी भरा पर्चा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पर्चा सल्लू राजवाड़े के घर में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पंडरा पाठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पर्चा वास्तव में नक्सली संगठन पीएलएफआई का है या फिर किसी स्थानीय व्यक्ति की शरारत है।फिलहाल पुलिस ने पर्चे को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।



