बिलासपुर

चलती कार पर लोहे की रॉड गिरने से बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्य मंत्री….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – चलती कार पर लोहे की रॉड गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू इस घटना में बाल-बाल बच गए। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली रवाना हो रहे थे। इसी दौरान चंदेली दामाखेड़ा के पास अचानक एक लोहे की रॉड उनकी चलती कार के सनरूफ और मिरर हिस्से से टकरा गई।

Advertisement

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि कार में सनरूफ की मजबूत संरचना होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय वाहन में मंत्री तोखन साहू के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। सौभाग्य से किसी को भी चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement

घटना के बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस ने मौके से लोहे की रॉड को जब्त कर लिया है। यह हादसा महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई सुरक्षा से जुड़ा पहलू है, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। मंत्री तोखन साहू सुरक्षित हैं और यात्रा आगे जारी रखी गई।

 

Related Articles

Back to top button