छत्तीसगढ़

एनीकट में डूबने से दो बच्चों की मौत, बचाने के प्रयास में गई दूसरी जान

सूरजपुर जिले के रामनगर एनीकेट में आज एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। नहाने गए दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर के निवासी थे।

Advertisement

नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा आगे बढ़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी पानी में फंस गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल पर दोनों बच्चों के कपड़े और साइकिल बरामद की गई हैं, जिससे हादसे की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

फिलहाल एनडीआरएफ सूरजपुर की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button