बिलासपुर

रिवर व्यू में दीपावली की रात बड़ा हादसा टला, पटाखे की चिंगारी से स्कूटी में लगी आग….

बिलासपुर – दीपावली की रात रिवर व्यू में जश्न का माहौल उस वक्त दहशत में बदल गया जब कुछ युवकों की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सैकड़ों की भीड़ के बीच कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान एक चिंगारी पास खड़ी स्कूटी पर जा गिरी और देखते ही देखते स्कूटी में आग लग गई।

Advertisement

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय इलाके में पुलिसकर्मी भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रित करने में व्यस्त थे। इसी बीच कुछ युवकों की लापरवाह हरकत से यह घटना हो गई।

हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया। दीपावली की रात यह हादसा इस बात की चेतावनी देता है कि त्योहार की खुशी तभी सुरक्षित है जब जिम्मेदारी के साथ मनाया जाए।

Related Articles

Back to top button