बिलासपुर

दलालो ने पुलिस वाले को भी नहीं छोड़ा, फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी जमीन, सरगना अनुज कुमार मिश्रा सहित 5 गिरफ़्तार.

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – ख़मतराई मे स्थित 56 डिसमिल जमीन का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, और भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का खेल करने वाले अनुज कुमार मिश्रा और उसके सहयोगियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है,मिली जानकारी के अनुसार, सिम्स चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश दुबे की खमतराई में पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर इस जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी और को बेच दिया। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर हेड कांस्टेबल दुबे ने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले की सूक्ष्मता से जांच की, और इस खेल के पीछे के आरोपियों को बेनकाब किया.

Advertisement

प्रार्थी प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह सिम्स चौकी बिलासपुर में कार्यरत हैं और उनकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई में पटवारी हल्का नंबर 25, खसरा नंबर 672, रकबा 56 डिसमिल है। यह जमीन उनके दिवंगत पिता के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है और उनके हक व स्वामित्व में है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपीगण विक्रेता भैया लाल सूर्यवंशी (पिता स्व. बरण सूर्यवंशी, 75 वर्ष, निवासी पचरी घाट जूना बिलासपुर) और पूरे मामले का मास्टरमाइंड क्रेता अनुज कुमार मिश्रा (पिता भैया मिश्रा, 35 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा), राहुल पटवा (पिता रामलाल पटवा, निवासी बलराम टॉकीज के पास राजीव नगर थाना सिविल लाइन), और मंगलदास पिता डहकुदास जाति पण्डो उम्र 75 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर छ.ग,राम गोविन्द पटवा पिता वासुदेव पटवा उम्र 39 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलमरामपुर छ.ग,प्रियांशु मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06, आवासपारा चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी हा.मु. अभिषेक विहार फेस 2, 147/बी, थाना सिविल लाईन बिलासपुर ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर, कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने अवैध धन लाभ के इरादे से उनके दिवंगत पिता भैयालाल दुबे के नाम के स्थान पर भैयालाल पिता स्व. शिवचरण सूर्यवंशी नामक व्यक्ति का नाम भूस्वामी के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया।

इसके बाद फर्जी तरीके से भैयालाल सूर्यवंशी को विक्रेता के रूप में खड़ा कर 4 फरवरी 2025 को उनकी पैतृक संपत्ति का पंजीयन क्रेता अनुज कुमार मिश्रा के पक्ष में करा दिया गया। इस दौरान अग्रिम के तौर पर 5 लाख रुपये भी लिए गए। प्रधान आरक्षक दुबे ने आशंका जताई है कि इस पूरे कृत्य में राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है और उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की है.

आरोपी प्रांशु मिश्रा

आरोपी प्रांशु मिश्रा और अनुज मिश्रा गिरोह का भंडाफोड़:- आरोपी प्रांशु मिश्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भी है 420,467,468,471,120 बी का मामला दर्ज जिसमे यह फरार था. आरोपी प्रांशु मिश्रा पहले भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल मे बंद आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम के साथ मिलकर तोरवा निवासी सौखी लाल भार्गव की जमीन को बेच दिया था. मामले का खुलासा होने के बाद तत्कालीन कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिये थे. जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने 07/04/25 को मामला दर्ज किया, और मुख्य आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम को गिरफ्तार किया, अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी प्रांशु मिश्रा फरार था, जिसे धोखाधड़ी और कूटरचना के एक अन्य मामले में सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button