बिलासपुर
नगर निगम चुनाव:-वार्ड 7 के भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक का पैसा बाँटते वीडियो वायरल, लोगों ने पकड़ा तो लिफाफे को फेंका नाली में….

(आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले) : – बिलासपुर – चुनाव नजदीक हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। वार्ड नंबर 7 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम कार्तिक पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगा है।

बीजेपी प्रत्याशी श्याम कार्तिक को मतदाताओं को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने प्रत्याशी को ऐसा करते हुए देखा और सवाल किया, तो उन्होंने जल्दबाजी में लिफाफों को नाली में फेंक दिया।





