रायपुर

डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां…..

रायपुर: राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बोरझरा इलाके में स्थित बालाजी कार्बन एंड रिफ्रैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

आग की सूचना मिलते ही बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की दमकल गाड़ियां तत्काल मौके पर रवाना हुईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गईं। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर रखे हुए है।

Advertisement

फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का जताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टली है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

 

Related Articles

Back to top button