रायपुर
जिलों के लिए रवाना हुए विभागीय वाहन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर – तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए विभागीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और ज़मीनी स्तर पर निगरानी को और अधिक मजबूत करना है। इस मौके पर मंत्री नेताम ने मीडिया से चर्चा करते हुए खाद्य बीज और उर्वरक की वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी दी।




