ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात लाश, इलाके में फैली सनसनी

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परसदा आवासपारा ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले के जल्द खुलासे की बात कही जा रही है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र का परसदा आवासपारा, जहां ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
सूचना मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस की अपील है कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल चकरभाठा थाना से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जाएगी।




