रायपुर
टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर ब्यूरो – राजधानी के पिरदा स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
यह घटना विधान सभा थाना क्षेत्र की है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टेंट हाउस में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।




