बिलासपुर

बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक व बिलासपुर गृह निर्माण सहकारी समिति के कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण….


बिलासपुर: शहर के बृहस्पति बाजार स्थित बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक और बिलासपुर गृह निर्माण सहकारी समिति ने गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया।

Advertisement

इस अवसर पर संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैंक मैनेजर, बैंक के अधिकारी और कर्मचारी, समिति के पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद सभी ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर एकजुटता और विकास के लिए योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button