बिलासपुर

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या….

बिलासपुर जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पति-पत्नी सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर का काम करते थे। वहीं घटनास्थल से दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

दरअसल यह पूरी घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां पर अकलतरी के रहने वाले पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परसराम देवांगन अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ ग्राम लखराम में देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। वहीं घटनास्थल से सुसाइड नोट दीवार पर लिखा हुआ मिला है। नोट में दोनों ने सहकारी समिति के अध्यक्ष पर काम से हटाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो वहां दीवार में एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। सहकारी समिति के अध्यक्ष उन्हें काम दिलाने के नाम पर यहां लेकर आया। लेकिन वह अब हमें काम से हटाना चाहता है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button