बिलासपुर

आवारा मवेशियों के आतंक से नगरवासियों को तहसीलदार ने दिलाया निजात….

(आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के रतनपुर में आवारा मवेशियों ने आतंक मचा रखा है, जिससे नगर में लगभग आधा दर्जन लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं एक गम्भीर अवस्था में अपोलो में भर्ती है। तहसीलदार शिल्पा भगत की अगुवाई में सांड को क़ाबू किया गया है।

Advertisement


रतनपुर की सड़कों व चौराहों में आवारा मवेशियों की बाढ़ सी आ गई है, जिसके चलते आम जनों की जान खतरे में है। बीते दिनों करैहापारा निवासी मदन सोनी व गोविंद तम्बोली सहित तीन लोगों को एक आवारा मवेशी ने पीछे से जाकर जबरदस्त टक्कर मारते हुए पटक दिया। अचानक हुए हमले से दोनों बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं बड़ी बाजार में सब्जी खरीद रही रजहापारा निवासी रमा सिंह को भरी बाजार में एक आवारा सांड ने उठाकर पटक दिया,जिसके चलते उनके कमर हाथ व पीठ में चोंटे आई है। उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। आवारा मवेशियों के आतंक को देखते हुए तहसीलदार के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने एक बदमाश सांड को पकड़ा है। अफसरों का कहना है, आवारा मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button