मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में देर रात एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है घटना कोटा-रतनपुर मार्ग की है जहां शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक शादी कार्यक्रम से लौट रहा था तभी रास्ते में गाड़ी धीरे चलाने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया हमले में युवक के पीठ और गले में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया वहीं सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।इसका न्यूज स्क्रिप्ट और हेडलाइन




