रायपुर

जेल से कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप,  तलाश जारी

रायपुर – राजधानी के केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। महिला जेल के पास पांच कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

 

Advertisement

फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जो गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस की टीम फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।जेल से कैदी के फरार होने की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Back to top button