जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी से महिला परेशान, जनदर्शन में पहुंचा मामला, पटवारी पर लगाया आरोप.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सरकार जहां जमीन के रिकॉर्ड को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने का दावा कर रही है, वहीं बिलासपुर में एक महिला अपने जमीन के दस्तावेजों मे डिजिटल हस्ताक्षर बहाल करवाने के लिए जनदर्शन तक पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन के रिकॉर्ड से पटवारी ने अपने डिजिटल हस्ताक्षर हटा दिए हैं, जिससे उसे राजस्व कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तखतपुर निवासी महिला उषा कौशिक ने कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी भूमि खसरा नंबर 154/3, मौजा बिरकोना, महल नंबर 02 के रिकॉर्ड में पहले से दर्ज डिजिटल हस्ताक्षर को वर्तमान पटवारी पराग पहिलागे द्वारा हटा दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कई बार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिला का कहना है कि डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने की वजह से जमीन से जुड़े जरूरी कार्य अटक गए हैं और उन्हें लगातार मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कलेक्टर से रिकॉर्ड में दोबारा डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज करवाने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने डिजिटल भारत अभियान चलाया है जिसके तहत राजस्व कार्यों मे पारदर्शिता लायी जा सलेकिन बिलासपुर में सामने आया यह मामला जमीनी स्तर पर व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर करता है। पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर क्यों हटाया गया क्या है इसके पीछे की मंशा यह जाँच का विषय है।फिलहाल जनदर्शन में शिकायत के बाद महिला को राहत मिलने की उम्मीद है।




