छत्तीसगढ़
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में संचार व्यवस्था के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत की।
वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से भी सौजन्य भेंट कर राज्यहित और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।




