गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस व ट्रेलर में हुई टक्कर, 1 की मौत, दर्जनभर लोग घायल….

 

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रयागराज जा रही यात्री बस, वेंकटनगर के पास एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

Advertisement

इस हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पहले वेंकटनगर के स्वास्थ्य केंद्र और फिर अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यात्रियों का आरोप है कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था और तेज रफ्तार में बार-बार ओवरटेक कर रहा था। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button