देश
इस राज्य में गुटखा और पान मसाला पर लगा प्रतिबंध

झारखंड के सरकार ने तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा एवं पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
राज्य में न तो इसका निर्माण, भंडरण या वितरण होगा और न ही इसकी बिक्री होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने बीते कल इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
इसके तहत राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध एक वर्ष के लिए लागू किया है। बाद में इसका विस्तार भी हो सकता है।





