घर के बाहर खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

राजधानी रायपुर के खम्हरडीह थाना क्षेत्र स्थित अशोक रत्न सोसायटी में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोसायटी परिसर में खड़ी एक लग्जरी BMW कार में अचानक आग लग गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई।
देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि कार को बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।




