रायपुर
स्टंट करना पड़ा भारी: 6 कारों पर ₹37,600 का जुर्माना, पुलिस की सख्त कार्रवाई

नया रायपुर की सड़कों पर नाबालिकों द्वारा कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने 6 चारपहिया वाहनों के मालिकों और चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कुल ₹37,600 का जुर्माना लगाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चालकों से शपथ-पत्र भरवाया गया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई। साथ ही परिजनों को भी नाबालिकों को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी गई। 6 कारों में अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती और पदनाम पट्टिका का उपयोग कर स्टंट किया जा रहा था, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।




