छत्तीसगढ़

अफीम खेती मामले में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, विनायक ताम्रकार निलंबित

दुर्ग जिले में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामले में बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था। इस मामले में नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Advertisement

विनायक ताम्रकार बीजेपी किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की जांच भी जारी है।

Related Articles

Back to top button