रायपुर

खुले सेप्टिक टैंक गड्ढे में गिरने से 4 साल की मासूम की मौत

रायपुर से झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ एक मकान मालिक की गंभीर लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली।मामला रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र का है, यहाँ एक मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक हफ्ते पहले गड्ढा खोदवाया गया था, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि गड्ढे को न तो ढका गया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई।

Advertisement

इसी खुले गड्ढे के पास खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची अचानक संतुलन खो बैठी और गड्ढे में जा गिरी।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया…जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्रथम दृष्टया यह मामला मकान मालिक की घोर लापरवाही का बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button