रायपुर

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: ‘Dead Drop System’ से हो रही थी सप्लाई

रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।क्राइम और साइबर यूनिट, एएनटीएफ और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में MDMA ड्रग्स और पार्टी पिल्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

Advertisement

इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दिल्ली से ऑपरेट करने वाले मास्टरमाइंड भी शामिल हैं, जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ‘Dead Drop System’ के जरिए सुनसान जगहों पर ड्रग्स रखकर लोकेशन शेयर करते थे। सप्लाई के लिए कोरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48 ग्राम MDMA, 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी है, साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button