रायपुर

ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब व्यस्त आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, हालांकि चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।घटना आमानाका ओवर ब्रिज की है, जहां एक कार अचानक चलते-चलते आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

Advertisement

कार चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बिना समय गंवाए बाहर निकल गया। यही वजह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और चालक सुरक्षित बच गया। घटना के दौरान ओवरब्रिज पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button