देश

छात्र ने संतरा कारोबारी की दो बेटियों को 4 मंजिला छत से नीचे फेंका, जमकर बवाल….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पटना सिटी – पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में गुरुवार की शाम बड़ी वारदात हुई। संतरा के थोक कारोबारी नंद लाल के मकान स्थित चार मंजिला लाज की छत से एक छात्र ने घर की दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया। इनमें से 13 साल की सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। छोटी बहन दस वर्षीय सोनाली को स्वजन व स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। आरोपित युवक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी युवक 2012 से ही नंद लाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार के कहने पर उसने दो लड़कियों को छत से फेंका है। इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। घटना स्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button