देश

अपने ही दोनों बेटों की खींचतान से समस्या में पड़ी लालू यादव की पार्टी….

Advertisement

नई दिल्ली – ऐसा लग रहा है कि बिहार की सरकार और नीतीश कुमार को चुनौतियां देने वाली लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल उनके दोनों बेटों के बीच झगड़े के कारण मुश्किल में पडती जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजप्रताप यादव के बीच दरार एक बार फिर जगजाहिर हो गई है। ये पूरा विवाद बिहार में छात्र आरजेडी की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को हटाने की वजह से शुरू हुआ और उनकी जगह गगन कुमार को छात्र आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इस बात पर तेजप्रताप यादव ने अपनी नाराजगी जताई और इस फैसले को पार्टी के कानून के खिलाफ बताया पोस्टर विवाद के बाद बिहार में छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर जगदानंद सिंह को पार्टी का संविधान याद दिलाया और कहा कि बिना नोटिस के हटाना गलत है। इस पर तेजस्वी यादव और जगदानंद की कई घंटों तक बैठक हुई।

Advertisement
Advertisement

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को हिटलर कहा था

Advertisement

आरजेडी में पोस्टर विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कई दिनों से नाराज चल रहे थे, जिसके बाद आज जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच कई घंटों की मुलाकात हुई। इसके बाद तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष की छुट्टी का ऐलान कर दिया। दरअसल तेजप्रताप ने छात्र राजद की बैठक में जगदानंद सिंह को हिटलर कहा था, ऐसे में पार्टी ने तेज प्रताप यादव पर तो नहीं बल्कि उनके करीबी और छात्र राजद के अध्यक्ष आकाश यादव को अध्यक्ष पद से हटा दिया, और गगन यादव को छात्र राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button