छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम अब प्रदेश पर पूरी तरह मेहरबान नहीं, बल्कि कहर बरपाने की तैयारी में है। अगले 72 घंटे कई जिलों के लिए बेहद भारी साबित हो सकते हैं। कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं, तो कहीं आकाशीय बिजली का खतरा… ऐसे में हर किसी को अलर्ट रहने की जरूरत है।अभी तक सिर्फ हल्की और मध्यम बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन अब मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और यही सिस्टम छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का बड़ा कारण बनेगा।

Advertisement

अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हो सकती है। हालात ऐसे बन सकते हैं कि नदियां और नाले उफान पर आ जाएं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाए, बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement

वहीं बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में मौसम अचानक खतरनाक रूप ले सकता है।मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, नदी-नालों के करीब जाने से बचें और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

 

Related Articles

Back to top button