बिलासपुर

हिर्री पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 90 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम पथराली निवासी भरत लाल कश्यप (45 वर्ष), पिता धूररहा राम कश्यप को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

Advertisement

आरोपी के कब्जे से 90 पाव देसी प्लेन मदिरा तथा परिवहन में प्रयुक्त प्लेजर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EL 5183 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Advertisement

कार्रवाई थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के निर्देशन में की गई। सूचना मिलने पर एएसआई दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से भी अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button