छत्तीसगढ़

थाने में आरक्षक ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

सक्ती जिले के हसौद थाना से एक दुखद खबर सामने आई है। थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बैरक की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरक्षक को नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button