मुंगेली

चुलमाटी कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले में चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान बैंड बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

मामला 3 जून का है। ग्राम हेडसपुर में आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने पहुंचे शिवदास पात्रे और उनकी टीम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान गांव का महेंद्र जांगड़े दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शिवराज पात्रे के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र जांगड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चाकू को अपने घर के आंगन में मिट्टी के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button