घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल.

(मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस ने एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ जबरन दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अरविंद सोनवानी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना जरहागांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ रोजगार के लिए गुजरात गया हुआ था। घर पर उसकी 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी।
बालिका ने फोन पर पिता को अपनी तबीयत खराब होने और असुरक्षित महसूस करने की जानकारी दी, जिसके बाद पिता तुरंत वापस लौटा।तो पीड़िता ने घटना कि जानकारी अपने परिजनों को दी,पीड़िता ने बताया कि जब वह रात के समय अपने कमरे में थी, तब पड़ोसी आरोपी अरविंद सोनवानी ने जबरन घुसकर उसके हाथ-मुंह बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।शिकायत मिलते ही जरहागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ बीएनस कि धारा और पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर कार्यवाही कि गयी हैँ.




