छत्तीसगढ़मुंगेली

जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को थाने लाकर की गई चेकिंग…

 

Advertisement

( मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर जिले में बाहर से आये अवैध/अनाधिकृत अप्रवासीयों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है।

Advertisement

जिसके परिपालन में बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु पश्चिम बंगाल के 40 फेरी वाले व्यक्तियों को थाना सिटी कोतवाली लाकर उनके आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट लिया गया एवं नेफिस के माध्यम से चेकिंग कर उनके निवास स्थल क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इनके चाल-चलन तस्दीक हेतु तहरीर जारी किया।

जिला मुख्यालय में संचालित होटल, ढाबा, लॉज, बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला एवं लोहा बाड़ा में रहने वाले व्यक्तियों की भी चेकिंग की गयी। बाहर से आये व्यक्तियों को मकान किराये पर देने के पहले उक्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने तथा अनजान एवं संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील की गयी।

Related Articles

Back to top button