मुंगेली

ऑपरेशन बाज” : लाखों की चोरी कर दिल्ली भागे शातिर गैंग पर पुलिस का शिकंजा….

मुंगेली – ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने शहर के पॉश कॉलोनी पृथ्वीग्रीन में कई घरों में ताले तोड़कर लाखों की चोरी की और उसके बाद सीधे हवाई जहाज से दिल्ली भाग निकले। लेकिन मुंगेली पुलिस की मुस्तैदी से यह गैंग पकड़ा गया है।

Advertisement

 

Advertisement

घटना 26-27 जुलाई की रात की है, जब पीड़ित आयुष राम और त्रिभुवन यादव ने पुलिस को घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने तुरंत इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम के CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से एक सफेद वैगन-आर कार की पहचान की गई, जिससे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

आरोपी संदीप सतनामी, सूरज कुर्रे, मंजीत और अन्य साथी वारदात के बाद दिल्ली भाग गए थे। मुंगेली पुलिस की टीम ने ग्वालियर से सूरज को गिरफ्तार किया जबकि संदीप फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ₹20 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवरात, एक कार और तीन मोबाइल सहित कुल ₹30,67,740 की संपत्ति बरामद की।

 

इस मामले में वेदप्रकाश साहू, गुलशन साहू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं फरार आरोपी संदीप की तलाश जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है। “ऑपरेशन बाज” के जरिए मुंगेली पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथों से बच नहीं सकते।

 

Related Articles

Back to top button