छत्तीसगढ़

4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या, पति-पत्नी समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड-महाराष्ट्र से बुलाए थे शूटर

सक्ती जिले के जोंगरा गांव में महिला की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी देकर झारखंड और महाराष्ट्र से शूटर बुलाए गए थे।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 26 जून को जोंगरा गांव में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला का मुख्य साजिशकर्ता से अवैध संबंध था और वह शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश रची और सुपारी किलरों को वारदात की जिम्मेदारी सौंपी।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, कई मोबाइल फोन और बाइक जब्त की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button