Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारियां….बिलासपुर की पदाधिकारियों को जिलों का प्रभार

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन विस्तार को लेकर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन कुमार साय और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की अनुशंसा पर बिलासपुर जिले की महिला पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Advertisement

जारी सूची के अनुसार संध्या सिंह को शक्ति जिले का प्रभारी, मंजुला सिंह को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभारी और पुनीता डहरिया को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं विभा गौरहा को जांजगीर-चांपा का सह प्रभारी बनाया गया है।

 

इसके अलावा रुक्मणी कौशिक को मुंगेली जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

Related Articles

Back to top button