छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर भीषण सड़क हादसा : दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगो की मौत…..

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर – स्वतंत्रता दिवस के दिन रफ्तार के कहर ने एक बार फिर मासूम ज़िंदगियों को निगल लिया। राजनांदगांव–नागपुर रोड, नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर बाग नदी के पहले आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत–बचाव कार्य शुरू किया और घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, वहीं दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीम बनाई गई है।

 

घटना ने पूरे इलाके में मातम का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाना बेहद ज़रूरी है।

Related Articles

Back to top button