अवैध शराब तस्करी पर चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब, बीयर और दो मोटरसाइकल जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को होटल सेंट्रल पॉइंट के सामने मुख्य मार्ग बोदरी में कार्रवाई के दौरान आरोपी अजय कौशिक (36 वर्ष) निवासी हिर्री और एक नाबालिग को पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से कुल 25.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें बीयर एवं देशी प्लेन मदिरा शामिल है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ दो मोटरसाइकल भी जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चकरभाठा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




