बिलासपुर

बिलासपुर मे संभाग का पहला मल्टीलेवल सब्जी बाजार बनाने मंजूरी, सभी दिक्क़तें होंगी दूर.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – शहर के लोकप्रिय और व्यस्ततम बृहस्पति बाजार को आधुनिक स्वरूप देने का रास्ता साफ हो गया है। ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था, गंदगी और बदबू जैसी समस्याओं से जूझ रहे इस बाजार को मल्टीलेवल सब्जी बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम की सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद डीएमएफ मद से लगभग 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

Advertisement

निर्माण होने तक बाजार को अस्थायी रूप से शनिचरी मार्ग स्थित गोंड़पारा के पुराने मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल मैदान में शिफ्ट किया जाएगा। यहां 242 पक्के चबूतरे तैयार किए जाएंगे। इसके ऊपरी फ्लोर पर पक्की दुकाने और पार्किंग व्यवस्था रहेगी।व्यापारियों और ग्राहकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद बाजार से जुड़े व्यापारियों में हलचल बढ़ गई है।

Advertisement

व्यापारियों का कहना है कि स्थानांतरण के दौरान उनकी आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था जरूरी है। नगर निगम का मानना है कि मल्टीलेवल बाजार बनने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। साथ ही बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और सुव्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सकेगी। आधुनिक स्वरुप से बृहस्पति बाजार को एक व्यवस्थित और नयी पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button