दुर्ग

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे में 7 नाबालिग गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक यशवंत सारथी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 7 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक का शव शक्ति नगर स्थित पशु आहार किसान राइस मिल के कुएं में लहूलुहान हालत में मिला था।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक यशवंत सारथी ने मुख्य आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे और बार-बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं कर रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पत्थर से सिर कुचलकर हमला किया।

हत्या के बाद आरोपियों ने कटर से भी वार किया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के कुएं में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए सभी 7 अपचारी बालकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, कटर और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं। दुर्ग पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button